बिहार और उत्तर प्रदेश में छठ-पूजा की तैयारियां जोरो पर हैं. वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी छठ को लेकर खास तैयारी की गई है. दिल्ली के शिक्षा निदेशालय ने भी स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया है. सरकार के आदेश के बाद मंगलवार को दिल्ली सरकार की सभी स्कूल बंद रहेंगी.
स्कूलों में छुट्टी के साथ ही घाट और ट्रेफिक की खास व्यवस्था की जा रही है. पिछली बार दिल्ली सरकार ने दिल्ली में 600 जगहों पर छठ पूजा का आयोजन किया था, लेकिन इस बार सरकार की ओर से 1000 जगहों पर छठ पूजा का आयोजन किया जाएगा. इसके अलावा पानी के लिए भी पूरी व्यवस्था की गई है.
छठ को लेकर रविवार को हरियाणा से पानी छोड़ा गया और छठ समितियां और दिल्ली सरकार मिलकर यह कोशिश कर रही है कि पिछली बार से इस बार बेहतर छठ पूजा हो सके. वहीं घाटों पर दिल्ली पुलिस के दो हजार जवान तैनात किए गए हैं. साथ ही पार्किंग को लेकर भी खास व्यवस्था की गई है.
छठ को लेकर गोपाल राय ने कहा है कि जो भी कोई पूर्वांचल का है उसे पूर्वांचल के लोगों के साथ मिलकर रहना चाहिए, जिस तरह से पूर्वांचल के लोगों पर हमले हो रहे हैं अगर कोई पूर्वांचल का है तो इस मुद्दे पर मुखर होकर बात रखनी चाहिए.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी में देश के पहले मल्टी मॉडल टर्मिनल का उद्घाटन किया. पीएम मोदी ने गंगा पर बने मल्टी-मोडल टर्मिनल का किया निरीक्षण किया. इस मौके पर यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद रहे. पीएम मोदी काशी को 2413 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी.
इसके बाद जनसभा को भी संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि वाराणसी और देश, विकास के उस कार्य का गवाह बना है, जो दशकों पहले हो जाना चाहिए था. पीएम मोदी ने कहा कि देश ने जो सपना देखा था वो आज साकार हुआ है. उन्होंने कहा कि बाबतपुर हवाई अड्डे से शहर को जोड़ने वाली सड़क, रिंग रोड, कनेक्टिविटी से जुड़े प्रोजेक्ट, बिजली के तारों को अंडरग्राउंड करने से जुड़ी परियोजना, मां गंगा को प्रदूषण मुक्त करने के प्रयासों को बल देने वाली अनेक परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया है.
इसके बाद पीएम बाबतपुर से वाजिदपुर जनसभा स्थल तक लगभग 12 किलोमीटर तक रोड शो भी करेंगे. यहां जनसभा को संबोधित करने के बाद पीएम मोदी वाजिदपुर हरहुआ फ्लाईओवर के रास्ते एयरपोर्ट जाएंगे जो अभी तक आम जनता के लिए नहीं खुला था. पीएम मोदी आज कुल 10 परियोजनाओं का लोकार्पण और 7 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे.
प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए 15 आईपीएस, 20 एएसपी, 42 डिप्टी एसपी,16 इंस्पेक्टर, 521 सब इंस्पेक्टर, 610 हेडकांस्टेबल, 2225 सिपाही, 250 होमगार्ड्स, 48 महिला एसआई, 180 महिला सिपाही, समेत छह कंपनी पीएससी, सात कंपनी सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती की गई है.
इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रीय 812.59 करोड़ की लागत से बनने वाले राजमार्ग-56 के बाबतपुर से वाराणसी तक चार लेन चौड़ीकरण के कार्य, वाराणसी रिंग रोड फेज-1 (759.36 करोड़), आईडब्ल्यूटी मल्टी मॉडल टर्मिनल का निर्माण (208 करोड़) , सीवरेज ट्रीटमेन्ट प्लांट (186.48 करोड़) समेत विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे.
No comments:
Post a Comment