Friday, May 10, 2019

البريطانيون أصبحوا "أقل ممارسة للجنس" في السنوات الأخيرة

أشارت نتائج مسح أُجري على نطاق واسع في بريطانيا إلى أن البريطانيين أصبحوا أقل ممارسة للجنس في السنوات القليلة الماضية.

ورجحت النتائج، التي نُشرت في دورية "ذا بريتيش ميديكال جورنال" الطبية المتخصصة، أن حوالي ثلثي الرجال والنساء في بريطانيا لم يمارسوا الجنس خلال الشهر السابق.

ويشير ذلك إلى ارتفاع هذه النسبة مقارنة بعام 2001، عندما كان ربع الرجال والنساء في بريطانيا لا يمارسون الجنس لمدة شهر على الأقل، وذلك وفقا للبيانات التي حصل عليها القائمون على المسح الوطني من 34 ألف مشارك.

وأشار المشاركون في المسح إلى أن أقل من نصف الرجال والنساء في الفئة العمرية من 16 إلى 44 سنة يمارسون الجنس مرة واحدة في الأسبوع على الأقل.

وكان التراجع الأكبر في معدل العلاقة الحميمة يتركز في الفئات العمرية التي تزيد عن 25 سنة، وفي الرجال والنساء المتزوجين أو الشركاء، وذلك الفترة التي يغطيها المسح، والتي استمرت لمدة 21 سنة.

واعتمد المسح على ثلاث دفعات متتالية من البيانات التي حصل عليها الباحثون من نتائج المسح الوطني البريطاني للاتجاهات الجنسية وأسلوب الحياة الذي أُجري في أعوام 1991، و2001، و2012.

وتوفر هذه البيانات صورة واضحة عن السلوك الجنسي السائد بين البريطانيين.

وأشارت نتائج المسح الوطني الأخير إلى ما يأتي:

أقل من نصف البريطانيين (41 في المئة) من الفئة العمرية من 16 إلى 44 سنة يمارسون الجنس مرة واحدة في الأسبوع على الأقل.
ارتفعت نسبة من أكدوا أنهم لم يمارسوا الجنس الشهر السابق إلى 29.3 في المئة مقابل النسبة المسجلة في مسح 2001 عند 23 في المئة من النساء، كما ارتفعت هذه النسبة بين الرجال إلى 29.2 في المئة مقارنة بالمسح السابق الذي أشار إلى 26 في المئة، وذلك في الفترة من 2001 إلى 2012.
لكن نسبة من يمارسون الجنس عشر مرات أو أكثر في الشهر تراجعت إلى 13.2 في المئة لدى النساء مقارنة بنتائج المسح السابق التي أشارت إلى 20.6 في المئة بين النساء، مع تراجع النسبة بين الرجال أيضا إلى 14.4 في المئة، مقابل 20.2 في المئة في الفترة من 2001 إلى 2012.
وتراجع متوسط عدد مرات العلاقة الحميمة في الفئة العمرية من 35 إلى 44 سنة الشهر السابق من أربع مرات أسبوعيا للنساء إلى مرتين فقط، ومن أربع مرات أسبوعيا للرجال إلى ثلاث مرات.
أسباب التراجع
قال باحثون بكلية لندن للصحة والطب الاستوائي إن معدل ممارسة الجنس انخفض لدى الأشخاص الذين كانوا نشطين جنسيا، وليس لأن أعداد كبيرة من الناس قرروا الاحتفاظ بعذريتهم.

ورغم أن الفئات العمرية دون 25 سنة والأشخاص غير المتزوجين ومن ليس لهم شركاء غالبا لا يكونون نشطين جنسيا، جاء الهبوط الأكثر حدة في معدل إقامة العلاقات الحميمة بين المتزوجين أو الشركاء الأكبر سنا.

فهل يقلع الناس بهذه البساطة عن ممارسة الجنس؟ يبدو أن الإجابة "لا".

إذ أن أكثر من ثلثي الرجال والنساء المشاركين في المسح أبدوا رغبتهم في ممارسة الجنس بصورة أكثر.

وظهرت هذه الرغبة بشكل أكبر بين المتزوجين والشركاء، وهو ما أشار البحث إلى أنه أمر "يستدعي القلق".

مشغول جدا، مرهق، أو مضغوط؟
وقالت الباحثة والأستاذة الجامعية كاي ويلنغز: "السرعة الكبيرة لإيقاع الحياة العصرية" ربما تكون سببا في تراجع ممارسة الكثيرين للعلاقات الحميمية.

وأضافت: "من المثير للاهتمام أن أغلب من يتأثرون بتراجع معدل ممارسة الجنس لا يزالون في منتصف العمر. إنهم الرجال والنساء الذين يخرجون إلى العمل وينشغلون برعاية الأطفال ويتحملون مسؤوليات أخرى تطرأ على الآباء والأمهات بمرور الوقت".

وربما يكون الضغط الاجتماعي من أجل مزيد من الإفصاح عن معلومات تتعلق بالنشاط الجنسي قد قل في الفترة الأخيرة، لكن المساواة بين الجنسين باتت تدفع المرأة لتكون أقل ميلا لتلبية الاحتياجات الجنسية لشريكها، بغض النظر عن احتياجاتها، وفقا للباحثين.

كما تزامن تراجع معدل العلاقات الحميمية مع زيادة في استخدام مواقع التواصل الاجتماعي وركود الاقتصاد العالمي، وهي العوامل التي يرجح أنها أسهمت في التقليل من ممارسة الجنس.

لكن تراجع النشاط الجنسي لا يكون سيئا دائما، إذ رأت ويلنغز أن نتائج المسح البريطاني أثارت حالة من الارتياح لدى الكثيرين.

وأضافت: "المهم لتحقيق الرفاهية ليس عدد المرات التي يمارس فيها الناس الجنس، لكن إلى أي مدى يهتم هؤلاء الناس لأمر هذه العلاقة".

وأشارت إلى أن أغلب الناس يعتقدون أن الآخرين يمارسون الجنس بشكل منتظم أكثر منهم.

وأضافت: "الكثيرون يجدون في ممارسة الجنس تأكيدا على أنهم لا يزالون يستطيعون القيام بذلك".

وقال بيتر سادنغتون، أخصائي العلاقات الزوجية والمعالج الجنسي: "المهم هو الجودة لا الكم. فإذا أحببت ما تقوم به أثناء العلاقة الحميمية فسوف ترغب في تكرارها. لكن عليك أن تخصص وقتا لممارسة الجنس. كما أنه لا يشترط أن تكون العلاقة الحميمية عفوية كل مرة، لذا وضع تاريخ محدد لذلك في أجندة المواعيد قد يكون مفيدا."

Tuesday, April 23, 2019

मां-बाप हैं, फिर भी उनके बिना पलते बच्चे

पिछली वसंत ऋतु में कान्बेक और उनकी पत्नी नर्सुलु काम की तलाश में किर्गिस्तान में बसा अपना गांव छोड़कर रूस चले गए. उनकी योजना स्पष्ट थी- अपने बच्चों की पढ़ाई और गांव के घर की मरम्मत भर के पैसे जुटाना.

कान्बेक और नर्सुलु तो रूस चले गए लेकिन उनके बच्चे पीछे छूट गए. चार, पांच, आठ और 11 साल के उनके चार बच्चे घर पर अपनी 54 साल की दादी के साथ रहने लगे.

ये कोई असामान्य बात नहीं है. किर्गिस्तान में हर आठ में से एक व्यक्ति रोज़ी-रोटी की तलाश में देश छोड़कर कहीं और चला जाता है.

विश्व मुद्रा कोष के मुताबिक़, किर्गिस्तान की जीडीपी का एक तिहाई हिस्सा इन प्रवासी कामगरों को होने वाली कमाई से बनता है.

निम्न और मध्यम आय वाले देशों में पूंजी के इस प्रवाह के बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है. साल 2018 में ये धनराशि 528 बिलियन डॉलर तक पहुंच गई थी.

लेकिन ये पैसे एक बड़ी क़ीमत चुकाकर आते हैं: बच्चों की एक पूरी पीढ़ी अपने माता-पिता के बिना पल रही है. आम तौर पर अपने रिश्तेदारों की देखरेख में. ऐसे में बच्चे अक्सर या तो नज़रअंदाज़ किए जाते हैं या शोषण का शिकार बनते हैं.

कान्बेक और नर्सुलु को मॉस्को में सफ़ाईकर्मी की नौकरी मिल गई. वो किराए के एक अपार्टमेंट में रहते थे. उनके पास एक छोटा सा बेड था, जिसे कि मोड़कर रखा जा सकता था. वो जो भी पैसे बचा पाते थे, उसे गांव भेज देते थे. लेकिन फिर कुछ महीनों बाद एक त्रासदी हुई.

उनकी आठ साल की बेटी मेडिना की ऊंचाई से गिरकर मौत हो गई और दंपत्ति को उसके अंतिम संस्कार के लिए गांव लौटना पड़ा. कान्बेक और नर्सुलु बच्ची की मौत के लिए उसकी दादी को ज़िम्मेदार नहीं ठहराते. हां, ये ज़रूर था कि अगर वो वहां होते तो उसके इलाज का इंतज़ाम जल्दी हो जाता. दुख भरे स्वर में वो कहते हैं, "हादसा तो कभी भी हो सकता है."

अपनी बच्ची के अंतिम संस्कार के कुछ ही दिनों बाद दोनों को रूस वापस जाना पड़ा. उनके पास कोई और रास्ता था ही नहीं.

मेडिना की मौत किर्गिस्तान की सिर्फ़ एक कहानी भर है, जिसने देश को सदमे में डाल दिया. पिछले साल दो साल के बच्चे को उसकी चाची ने इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई. वजह, बच्चे ने उन्हें भिगो दिया था. चार साल की एक बच्ची की बलात्कार के हत्या कर दी गई. उसके सात साल के भाई और दादी को भी मार डाला गया.

ये बात सच है कि सिर्फ़ प्रवासी और पलायन करने वाले परिवारों को उत्पीड़न और हादसों का सामना नहीं करना पड़ता लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि प्रवासी कामगरों के बच्चे के लिए उनके माता-पिता की ग़ैर-मौजूदगी में शोषण का ख़तरा कई गुना ज़्यादा हो जाता है.

समाजविज्ञानी गुलनारा इब्रीईवा का मानना है कि विकसित देशों को प्रवासी मज़दूरों की ज़रूरत तो है लेकिन वो उनके बच्चों को अपने यहां नहीं रहने देना चाहते. गुलनारा कहती हैं, "ज़्यादातार मामलों में परदेस आए लोग अपने बच्चों को छोड़कर दूसरे कामगरों के साथ रहने को मज़बूर हो जाते हैं. उन्हें अपने बच्चों का मुंह देखे कई साल बीत जाते हैं."

जाज़गल मैडगज़ामोवा अब 29 साल की हैं. उनकी मां को उन्हें 13 साल की उम्र में छोड़कर रूस जाना पड़ा था. अपनी मां के चले जाने के बाद जाज़गल को दूसरे के घरों में जाकर काम करना पड़ा.

तीन साल के बाद उनके पिता भी बाहर चले गए. फिर वो एक दशक बाद लौटे. जो पैसे उन्होंने कमाए थे, उससे कर्ज़ चुकाया गया, घर की मरम्मत कराई गई और बच्चों की पढ़ाई का ख़र्च निकला. जो चीज़ वो नहीं ख़रीद सके वो था अपने बच्चों का बीता वक़्त.

वो कहती हैं, "सभी प्रवासी कामगर 'अमरीकी सपना' देखते हैं. वो अपना घर खरीदना चाहते हैं. कार और एसयूवी भी खरीदना चाहते हैं. अपने बच्चों को अच्छे स्कूलों में पढ़ाना चाहते हैं और उनकी धूमधाम से शादी कराना चाहते हैं. लेकिन ये सपना पूरा होने में कई साल बीत जाते हैं और इस बीच उनके बच्चे उनके बिना ही बड़े होते हैं."

किर्गिस्तान के प्रवासी कामगरों में लगभग 45% महिलाएं हैं. इंटरनेशनल ऑर्गनाइज़ेशन फ़ॉर माइग्रेशन (आईओए) का कहना है कि महिला प्रवासी कामगरों पर उत्पीड़न,शोषण और समाज से अलग-थलग होने का ख़तरा ज़्यादा होता है. उनके बच्चों और परिवारों पर इन ख़तरों के ज़्यादा शिकार होते हैं.

Wednesday, April 17, 2019

रोहित शेखर: एनडी तिवारी के बेटे का हक हासिल करने वाले का निधन

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे नारायण दत्त तिवारी के बेटे रोहित शेखर का निधन हो गया.

दक्षिण दिल्ली के डीसीपी विजय कुमार ने इसकी जानकारी दी है. उनके मुताबिक, रोहित शेखर को जब तक मैक्स अस्पताल साकेत में लाया गया, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.

हालांकि उनकी मौत की वजहों का पता अभी तक नहीं चला है.

मैक्स अस्पताल की ओर से जारी एक बयान में बताया गया कि मंगलवार की शाम क़रीब पौने पांच बजे अस्पताल को एक इमरजेंसी कॉल आया था. ये फ़ोन रोहित शेखर तिवारी के घर से आया था. जिसके बाद एक एंबुलेंस रोहित को लेकर साकेत स्थित मैक्स अस्पताल पहुंची, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. इसके बाद तय मानकों का पालन करते हुए अस्पताल प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को सूचित किया.

उल्लेखनीय है कि महज़ छह महीने पहले 18 अक्टूबर, 2018 को नारायण दत्त तिवारी का निधन हुआ था.

40 साल के रोहित शेखर का जीवन उतार चढ़ाव से भरा रहा है. उन्होंने सात साल तक चले अपने आप में ऐतिहासिक रहे मुकदमे में खुद को नारायण दत्त तिवारी का नाजायज़ बेटा साबित किया था.

2014 में जब ये फैसला आया था तब रोहित शेखर ने कहा था, "मैं दुनिया का शायद पहला व्यक्ति हूं जिसने खुद को नाजायज़ साबित होने के लिए मुकदमा लड़ा है."

बहरहाल, फैसला आने के कुछ ही दिनों के बाद नारायण दत्त तिवारी ने रोहित शेखर की मां उज्जवला शर्मा से शादी कर ली. नारायण दत्त तिवारी ने भी रोहित शेखर को अपना जायज़ बेटा मान लिया.

अदालत का विवाद खत्म होने के बाद रोहित अपने पिता के साथ ही रहा करते थे.

रोहित शेखर जनवरी, 2017 में बीजेपी में शामिल हुए थे. एक साल पहले उन्होंने इंदौर की अपूर्वा शुक्ला से शादी की थी, जो सुप्रीम कोर्ट में वकालत करती हैं.

Wednesday, April 10, 2019

«Bald schläft ein Euro-Hooligan in meiner Wohnung»

Schreiner Franz Weber zeigt auf seine ehemalige Wohnung. Nach 45 Jahren wurde er rausgeschmissen. Und die Vermieter machen Reibach mit Euro-08-Fans.
Die Anzeige der Firma Swiss Immo Trust AG richtet sich an Euro-08-Fans. «Funktionell eingerichtete Wohnung mit acht Schlafplätzen. Ideal für Gruppen.» Adresse: Talstrasse 43 in Oberwil BL.

Hier wohnte der pensionierte Schreiner Franz Weber (69) – fast ein halbes Jahrhundert lang. «Jetzt haben sie mich rausgeschmissen», sagt er konsterniert. «Ich kann es immer noch nicht glauben. Es geht nur ums Geld, unsere Schicksale zählen nichts. Bald schlafen Euro-Hooligans in meiner Wohnung.»

28 Mietparteien erhielten an der Talstrasse 43, 45 sowie Langegasse 40 die Kündigung. Sie müssen ihr vertrautes Umfeld verlassen – die Siedlung wird totalsaniert.

Drei Monate hatte Franz Weber Zeit, um eine neue Wohnung zu suchen. Er wurde ein paar 100 Meter weiter fündig. Zu einem höheren Preis, aber immerhin in derselben Gegend. «Wir konnten uns nicht wehren. Ich fühle mich immer noch machtlos und ausgenutzt.»

Weniger Glück hatte Edeltraud Künzli (65). Die krebskranke Rentnerin konnte kaum gehen zum Zeitpunkt, als die Kündigung kam. Von Operationen geschwächt brauchte sie dreimal am Tag die Unterstützung der Spitex.

«Ich wusste zuerst nicht, wie ich das alles schaffen sollte. Ich war nahe daran aufzugeben», erzählt Edeltraud Künzli. Zum Glück hat sie noch ihre Tochter. Tatjana nahm spontan eine Woche Ferien.

Jetzt wohnt die Rentnerin wieder in Therwil, von wo sie vor 24 Jahren nach Oberwil gezogen ist. Dass jetzt Euro-08-Fans in das Haus ziehen sollen, findet die zweifache Mutter und vierfache Grossmutter schrecklich. «Ich bin so wütend. Die Besitzer sind einfach skrupellose Menschen.»

Im März hat die Swiss Immo Trust AG das Baugesuch eingereicht. Bewilligt ist es noch nicht.

Die Hausbesitzer haben die Mieter aber trotzdem schon rausbugsiert. Gerade rechtzeitig, um während der Euro 08 so richtig Kasse zu machen. Eine Altbauwohnung, die bis anhin um die 900 Franken kostete, spielt 415 Franken ein – pro Tag. Das ergibt eine stolzen Monatsmiete von 12450 Franken. Einzige Kosten: Die Vermieter schleppen acht Betten in jede Fan-Wohnung.

Die Swiss Immo Trust AG erklärt schriftlich, die Vermietung der Wohnungen an Euro-08-Fans habe nichts mit der Tatsache zu tun, dass die Wohnungen umfassend saniert werden müssen.

Ausserdem: «Der Bettpreis (inkl. Frühstück) in diesen Ferienwohnungen beträgt pro Person und Nacht 75 Franken. Bei der Festsetzung der Höhe des Preises haben wir uns an den Preisen von Jugendherbergen orientiert.»

Dass die Wohnungen als Tages-Zimmer während der Euro angeboten werden, stört auch den Mieterverband. «Es ist schlicht eine Frechheit», sagt Urs Thrier, Geschäftsführer der Sektion Baselland und Dorneck-Thierstein SO.

Hier werde nicht nur günstiger Wohnraum vernichtet. «Die Wohnungen auch noch für die Euro zu vermieten, ist ein Affront gegenüber den ehemaligen Mietern», sagt Thrier. Die Zwischennutzung sei aber legal. Man könne keine Rechtsmittel dagegen ergreifen.
Oberwil ist von Stadtzentrum Basel nur fünf Kilometer entfernt. Entsprechend gross ist die Nachfrage nach Wohnungen.

Soeben die Kündigung erhalten haben auch 60 Mietparteien der Überbauung «Im Wasen» in Oberwil. 6 Häuser werden abgerissen. Auch hier sind fast ausschliesslich Mieter mit kleinen Einkommen betroffen. Die Wohnblocks aus den 40er-Jahren werden durch Eigentumswohnungen ersetzt.

Das Geschäft mit der Euro 08 hat man «Im Wasen» allerdings verpasst: Die meisten Mieter fechten die Kündigung vor der Schlichtungsstelle Liestal an.

Tuesday, April 2, 2019

फ़ेसबुक ने कांग्रेस से जुड़े 687 पेज हटाए

फ़ेसबुक ने कहा है कि उसने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से जुड़े 687 पेज को अपने प्लेटफ़ॉर्म से हटा दिया है.

देश में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से ठीक दस दिन पहले फ़ेसबुक ये क़दम उठाया है.

फ़ेसबुक का कहना है कि इन पन्नों पर 'चलाई जा रहीं गतिविधियां अप्रमाणिक' पायी गई हैं.

देश में फ़ेसबुक की ओर से किसी मुख्य राजनीतिक पार्टी से जुड़े पन्नों पर ऐसी कार्रवाई पहले शायद ही कभी की गयी हो.

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक देश में 30 करोड़ यूज़र्स वाली कंपनी फ़ेसबुक ने सोमवार को बताया है कि उसकी जांच में पाया गया कि कई फ़ेक अकाउंट वाले यूज़र्स इन ग्रुप का हिस्सा थे . इन अकाउंट ने कई अन्य ग्रुप से भी खुद को जोड़ रखा था ताकि इस ग्रुप की सामग्री का प्रसार कर सकें.

फ़ेसबुक ने बताया कि इस पन्ने पर कई स्थानीय समाचार और सत्ता पक्ष के नेता नरेंद्र मोदी की आलोचनाओं से भरे पोस्ट शेयर किए जा रहे थे.

फ़ेसबुक ने अपने जारी बयान में ये भी बताया है कि उसने अहमदाबाद की आईटी कंपनी सिल्वर टच से जुड़े 15 फ़ेसबुक पेज भी हटा दिए हैं. समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक ये कंपनी प्रधानमंत्री मोदी के नमो एप से ताल्लुक रखती है.

इसके अलावा कंपनी की बेवसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक उसने मेक इन इंडिया मोबाइल एप और प्रवासी भारतीय दिवस इंडिया की बेवसाइट सहित केंद्र और राज्य सरकार के लिए कई वेबसाइट और एप भी डिज़ाइन किए हैं.

इस पूरे मामले पर कांग्रेस नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्वीट किया, '' बीजेपी के समर्थन वाले पेज सिल्वर टच कंपनी ने बनाए थे जिसे फ़ेसबुक ने हटा दिया है. इन पेजों पर 26 लाख फ़ालोवर थे और इन पर 79 हज़ार डॉलर खर्च किए गए थे.''

फ़ेसबुक के साइबर सेक्योरिटी नीतियों के प्रमुख नेथेनील ग्लेइशेर ने कहा, ''इस पन्ने पर एक्टिव यूजर्स ने अपनी पहचान छुपाए रखा था, साथ ही हमारी समीक्षा में हमने पाया कि ये अकाउंट कांग्रेस के आईटी सेल से ही जुड़े लोगों के थे.''

उन्होंने आगे कहा कि फ़ेसबुक ने इस सभी अकाउंट को इनकी गतिविधियों के आधार पर अपने प्लेटफ़ॉर्म से हटा दिया है.

भारत में 11 अप्रैल से 19 मई तक सात चरणों में मतदान किया जाएगा और 23 मई को नतीजे आएंगे.

नमूने को तौर पर फ़ेसबुक इन पन्नों के कुछ स्क्रीनशॉट भी शेयर किए हैं जिनमें मोदी सरकार की नीतियों की आलोचना की गई, साथ ही पाकिस्तान की प्रशंसा करते हुए भी पोस्ट शेयर की गई थी.

इसके अलावा फ़ेसबुक ने बताया कि उसने 103 पेज, ग्रुप और अकाउंट को भी हटाया है जो ऐसी ही अप्रमाणिक गतिविधियों से भरे हुए थे. इनमें से कुछ पन्ने पाकिस्तान से चलाए जा रहे थे जो पाकिस्तानी सेना के जनसंपर्क विभाग की ओर से चलाए जा रहे थे.

दुनिया भर में फे़सबुक पर कंटेंट को लेकर बीते कुछ वक़्त से दबाव बनाया जा रहा है. भारत सरकार ने भी फ़ेसबुक से आश्वस्त करने को कहा था कि इस प्लेटफ़ॉर्म का इस्तेमाल किसी भी राजनैतिक फ़ायदे के लिए ना किया जाए.

इसे देखते हुए फ़ेसबुक ने प्लेटफ़ॉर्म पर राजनैतिक गतिविधियों को लिए नियम कड़े कर दिए हैं.

फे़सबुक ने ये भी बताया है कि उसने 227 अन्य पेजों को भी नीतियों का उल्लंधन करने के कारण प्लेटफ़ॉर्म से हटाया है.

Tuesday, March 26, 2019

सोशल: छपाक का फर्स्ट लुक देखकर लोग बोले 'दीपिका तुम्हें सलाम'

बॉलीवुड में अपनी शानदार एक्टिंग से धाक जमाने वाली दीपिका पादुकोण ने सोमवार को अपनी आगामी फ़िल्म 'छपाक' का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है.

दीपिका के ट्वीट के बाद से ही #Chhapaak ट्विटर में दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है.

कई लोगों को दीपिका पादुकोण का ये अंदाज़ बेहद पसंद आ रहा है.

वहीं, कुछ लोग इस फ़िल्म को बनाने के लिए फ़िल्म की निर्देशिका मेघना गुलज़ार को बधाई दे रहे हैं.

एसिड अटैक पीड़ित महिलाओं की ज़िंदगी के ऊपर आधारित इस फ़िल्म को मशहूर फ़िल्म निर्देशिका मेघना गुलज़ार बना रही हैं.

दीपिका पादुकोण इस फ़िल्म में एक एसिड अटैक पीड़िता 'मालती' के किरदार में नज़र आएंगी.

इंस्टाग्राम से लेकर ट्विटर पर ये तस्वीर जारी होने सोशल मीडिया यूज़र्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं.

ट्विटर यूज़र रिद्धित लिखते हैं, "मुझे ये फर्स्ट लुक बेहद पसंद आया. ये बहुत ही असली नज़र आ रही हैं. दीपिका को लेकर मेरी नापसंदगी को अलग रखते हुए मैं कहना चाहता हूं कि मैं इस फ़िल्म का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा हूं. मेक-अप टीम को बहुत बहुत बधाई. शानदार काम."

एक अन्य ट्विटर यूज़र ने इस फ़िल्म के फ़र्स्ट लुक के बारे में बात करते हुए कहा कि वे उम्मीद करते हैं कि ये फ़िल्म तेजाब से हमला करने वाले असामाजिक तत्वों को उनका घिनौना चेहरा दिखाने में कामयाब होगी.

ट्विटर पर कॉस्तुव सिन्हा ने लिखा है कि छपाक का फर्स्ट लुक बेहतरीन है, इतने बेहतरीन बदलाव के लिए दीपिका पादुकोण को बहुत बहुत बधाई.

लखनऊ वाला नाम से ट्विटर हैंडल चलाने वाले एक शख़्स ने ट्वीट किया है, "ये फ़िल्म दिल जीत लेगी. पर बिजनेस कितना करेगी कह नहीं सकते. लखनऊ और आगरा में ऐसी हक़ीक़त कहानियां बनकर घूम रही हैं.

वहीं, अगर इंस्टाग्राम की बात करें तो दीपिका पादुकोण की पोस्ट के जवाब में कई लोगों ने लिखा है कि ये तस्वीर दीपिका पादुकोण से भी ज़्यादा खूबसूरत है.

Wednesday, March 20, 2019

कश्मीर में पुलिस हिरासत में टीचर की मौत के बाद तनाव

पुलवामा ज़िले के अवंतिपुरा इलाके में पुलिस हिरासत में एक टीचर की मौत के बाद घाटी में एक बार फिर तनाव पैदा हो गया है.

मृत शिक्षक के परिजनों का कहना है कि पुलिस ने रिज़वान पंडित को उनके घर से हिरासत में लिया था.

26 वर्षीय रिज़वान पंडित की मौत की ख़बर आने के बाद घाटी में कई जगह सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव हुआ है जिसमें कई लोग घायल हो गए हैं.

पुलिस ने इस घटना पर एक बयान जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि "मिलिटेंसी एक मामले की पड़ताल के क्रम में एक संदिग्ध व्यक्ति रिज़वान पंडित को अंवतिपुरा में हिरासत में लिया गया, इस व्यक्ति की पुलिस हिरासत में मौत हो गई है. इस मामले में नियमों के अनुरुप मजिस्ट्रेट से जांच कराई जा रही है."

रिज़वान के भाई ज़ुल्करनैन ने एक स्थानीय अख़बार को बताया है कि उनके भाई एक निजी स्कूल के प्रिसिंपल थे.

उन पर छह महीने पहले पब्लिक सेफ़्टी ऐक्ट (पीएसए) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था. ज़ुल्करनैन का कहना है कि अदालत उस मामले को खारिज कर दिया था.

उनके भाई ने अख़बार को यह भी बताया कि "मेरे भाई जमात-ए-इस्लामी के कार्यकर्ता थे लेकिन यह कोई गुनाह तो नहीं है."

ग़ौरतलब है कि पुलवामा में हुए हमले के बाद सरकार ने जमात-ए-इस्लामी पर प्रतिबंध लगा दिया है.

रिज़वान की मौत के बाद कई अलगाववादी संगठनों ने बुधवार को घाटी में बंद का आह्वान किया है. कश्मीर की सभी राजनीतिक पार्टियों ने इस घटना की निंदा की है और समयबद्ध तरीके से मामले की जांच कराने की मांग की है.

हुर्रियत कॉन्फ़्रेंस के चेयरमैन मीर वाइज़ मौलवी उमर फ़ारुक़ ने ट्वीट करके इसे 'बर्बर हत्या' करार दिया है.

राज्य के मानवाधिकार आयोग ने मामले को उठाते हुए कहा है कि रिज़वान की मौत की पूरी रिपोर्ट पेश की जाए.